Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
केरल में मणप्पुरम फाइनेंस के परिसरों पर ED की छापेमारी, अधिकारियों ने जब्त किए दस्तावेज - The Indian Exposure

केरल में मणप्पुरम फाइनेंस के परिसरों पर ED की छापेमारी, अधिकारियों ने जब्त किए दस्तावेज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत उससे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

कंपनी के मुख्यालय और उसके प्रबंध निदेशक के परिसरों की तलाशी
अधिकारियों ने बताया कि कंपनी पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर 150 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक जमा राशि एकत्र करने के आरोपों से संबंधित सबूत जुटाने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्रिशूर में कंपनी के मुख्यालय और उसके प्रबंध निदेशक एवं सीईओ वीपी नंदकुमार के परिसरों समेत कुल चार परिसरों की तलाशी ली गई।

मणप्पुरम फाइनेंस ने कहा- जांच में कर रहे सहयोग
शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा कि वह एजेंसी को पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा, ईडी हमारे पंजीकृत कार्यालय की तलाशी ले रही है। हम विभाग को पूरा सहयोग दे रहे हैं, जिसमें उनके द्वारा मांगी गई पूरी जानकारी प्रदान करना शामिल है।

कंपनी ने कहा- कॉर्पोरेट प्रशासन में हमेशा  सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन
कंपनी ने कहा, चूंकि तलाश जारी है, इसलिए हम इसके पूरा होने पर ही अधिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम होंगे। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड ने हमेशा कॉर्पोरेट प्रशासन और अनुपालन में सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन किया है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन का संदेह है और वह इस संदर्भ में दस्तावेज जुटाने और कंपनी के अधिकारियों के बयान दर्ज करने पर गौर कर रही है।

ईडी अधिकारियों ने जब्त किए कुछ दस्तावेज
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। कंपनी ऑनलाइन गोल्ड लोन, माइक्रो-होम फाइनेंस, फॉरेक्स एंड मनी ट्रांसफर, बिजनेस लोन, सिक्योर्ड पर्सनल लोन जैसे प्रोडक्ट्स के एक पोर्टफोलियो की पेशकश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481