Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Firing: थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं, अब फ्लोरिडा में 13 वर्षीय युवक और पुलिस अधिकारी फायरिंग में घायल - The Indian Exposure

US Firing: थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं, अब फ्लोरिडा में 13 वर्षीय युवक और पुलिस अधिकारी फायरिंग में घायल

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फ्लोरिडा का है, जहां पर लेकलैंड में 13 वर्षीय युवक ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी की घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों के साथ गोलीबारी में युवक भी घायल हो गया।

गोलीबारी के चलते घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ताम्पा और ऑरलैंडो के बीच लेकलैंड में बुधवार शाम एक पुलिस अधिकारी के पैर में गोली मारी गई। इस घटना में कोई अन्य अधिकारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने किया था पीछा

पोल्क काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड ने गुरुवार को बताया कि अधिकारी जेमी स्मिथ ने बुधवार शाम एक पार्क के पास गोलियां चलने की आवाज सुनी और जब वह वहां पर पहुंचे तो हमलावर भाग गया। इसके बाद स्मिथ ने हमलावर का पीछा किया और उन्होंने देखा कि वाहन से 19 वर्षीय ड्राइवर के साथ 13 और 14 वर्षीय युवक उससे उतरकर भाग गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्मिथ ने 13 वर्षीय युवक को एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के पास में फुटपाथ पर दौड़ते हुए देखा और उसे रुकने के कहा। इसके बावजूद युवक रुका नहीं और घात लगाकर हमला करने के लिए तैयार हो गया। इस दौरान युवक ने हैंडगन से तीन गोलियां दागी। 

लेकलैंड के पुलिस प्रमुख सैम टेलर ने बताया कि अधिकारी के बाएं पैर में चोट लगी और उसने जवाबी गोलीबारी भी की, लेकिन युवक भाग गया। ऐसे में स्मिथ ने बैकअप बुलाया और युवक का पीछा करना जारी रखा। इस दौरान युवक झाड़ियों में छुप गया था। इसी बीच फिर से गोलीबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481