Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हो रही मूसलाधार बारिश - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हो रही मूसलाधार बारिश

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। सुबह से ही यहां घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग ने भी राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है .

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। इस दौरान पूरे एनसीआर में तेज बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा समेत आस-पास के इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दिखेगी।

40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान

मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को भी राजधानी का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा ही रहा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से कम दर्ज किए गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन और लगातार हल्की वर्षा का दौर बना रह सकता है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481