Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : यलो अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गिरेगा तापमान - The Indian Exposure

Weather : यलो अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने शनिवार शाम के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था मगर दिल्ली-एनसीआर में दरम्यानी रात ही झमाझम शुरू हो गई। बारिश करीब दो घटे चली। इससे तापमान में गिरावट होगी। वैसे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंदेशा जताया है कि दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम को बारिश का अंदेशा है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक दो एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश रिज क्षेत्र में 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं पालम क्षेत्र में 9.4 एमएम, लोदी रोड, आया नगर, पूसा में चार एमएम दर्ज हुई। विभाग के अनुसार बारिश से पारा गिरकर 32 डिग्री तक आने की उम्मीद है। रविवार को भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदूषण स्तर में मामूली बढ़त
शुक्रवार को मौसम में सुधार के बाद प्रदूषण स्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर 77 दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार को 72 सूचकांक दर्ज किया गया था। बोर्ड के अनुसार शनिवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है।

हवा की गति 10 – 25 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। शाम को मध्यम स्तर पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481