Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बिहार: लालू यादव समेत रेलवे के पूर्व अधिकारियों को समन - The Indian Exposure

बिहार: लालू यादव समेत रेलवे के पूर्व अधिकारियों को समन

बिहार के पीर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और रेलवे के अधिकारियों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। लालू प्रसाद यादव पर रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे भर्ती में घोटाया का आरोप है और इसी मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है।

इस मामले में लालू के बेटे तेजस्वी यादव की 21 सितंबर को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई और अब यह सुनवाई आज यानी की 22 सितंबर को होगी, जिसमें यह तय होगा कि चार्जशीट स्वीकार करने लायक है या नहीं। इससे पहले इस मामले की सुनवाई आठ अगस्त को होनी थी जो टल गई। इसके बाद सुनवाई को बढ़ाकर 12 सितंबर तक किया गया था, जिसे कोर्ट 21 सितंबर तक टाल दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481