Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : हाथी दांत के साथ बाइक सवार एक महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : हाथी दांत के साथ बाइक सवार एक महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

आईटीआई थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी दांत के साथ बाइक सवार महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हाथी दांत की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित होने के कारण तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई वन विभाग की ओर से ेकी जाएगी।


आईटीआई थाना परिसर में शनिवार को एसपी अभय सिंह ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे अलीगंज रोड से तस्करी कर ले जाए जा रहे हाथी दांत की बरामदगी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और पतरामपुर के रेंजर ललित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शक के आधार पर बाइक (यूके04एम7027) को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के कब्जे से हाथी का 34 इंच लंबा दांत बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम देवेंद्र सिंह निवासी गन्ना सेंटर कालीपुर पोस्ट देवलचौड़ हल्द्वानी, मनोज बोरा निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर और सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत निवासी पंचेश्वर कोट हरखेड़ा चंपावत बताया।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया अभी तक की जानकारी में आरोपी हाथी दांत हल्द्वानी से लेकर आ रहे थे। एसपी अभय सिंह ने बताया कि बरामद हाथी दांत की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481