Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा परेशानी - The Indian Exposure

Uttarakhand : पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा परेशानी

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हाड कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। शुष्क मौसम में पारे में भारी उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे और बुजुर्गों की तबीयत भी नासाज हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि, जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। शनिवार से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके बाद दिसंबर अंत में समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ सकता है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है।

लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481